वाराणसी, मार्च 13 -- ​वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सफाई के बाद सड़कों पर कूड़ा फेंकने या सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके नहीं देने वालों को चिह्नित किया जाएगा। ऐसे लोगों पर जुर्माना लगेगा। गुरुवार को कचहरी स्थित कमिश्नरी सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में कार्ययोजना पर चर्चा के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने ये निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब केवल कूड़ा उठाना काफी नहीं है बल्कि शहर के सुंदरीकरण से जुड़े हर पहलू पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाने और गीला-सूखा कचरे को अलग करने के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, वॉल पेंटिंग, जंग लगे खंभों की रंगाई और लटकते बिजली के तारों जैसी समस्याओं को प्राथमिकता पर दुरुस्त किया जाए। ​अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने कहा कि जिन वार्डों में चार रंगों के डस्टबिन और स्टीकर बांटे गए हैं...