सफाई के नाम पर लाखों खर्च फिर भी गंदगी फैली
बांदा, मार्च 24 -- बांदा। संवाददाता जनपद के नरैनी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत करतल में नाला, नाली सफाई, झाड़ी कटाई एवं स्वच्छता के नाम पर ग्राम प्रधान सचिव फर्जीवाड़ा कर प्रशासनिक धन का दुरुपयोग कर बंदरबांट किया है। शोभालाल, विनोद सोनी, पप्पू, कामता प्रसाद आदि ने ब्लाक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कहा कि पंचायत में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति है वह कभी काम नहीं करते। अपनी जगह दूसरे को किराए पर रखे हैं। ग्राम प्रधान, सचिव ने परिवारीजनों, मित्रगणों की फर्म के नाम पर साफ सफाई के नाम सामग्री खरीद में हजारों रुपये का भुगतान कर धन का बंदरबांट किया है। कूड़ा फेकने के लिए उपलब्ध ई रिक्शा सफाई की जगह प्रधान के घर कृषि व घरेलू कार्य में उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ नरैनी ने कहा कि वह शिकायत मिलने पर जांच कर कार्यवाही करेंगे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.