बांदा, मार्च 29 -- बांदा। संवाददाता नरैनी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत करतल में नाला, नाली सफाई, झाड़ी कटाई एवं स्वच्छता के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव ने फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का बंदरबाट किया है। गांव के शोभालाल, विनोद सोनी, पप्पू, कामता प्रसाद आदि ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पंचायत में दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति है। वह कभी काम पर नहीं आते हैं। अपनी जगह दूसरे को किराए पर रखे हैं। ग्राम प्रधान व सचिव ने परिवारीजनों, मित्रगणों की फर्म के नाम पर सामग्री खरीद में हजारों रुपये का भुगतान करा लिया। कूड़ा फेकने के लिए उपलब्ध ई रिक्शा सफाई की जगह प्रधान के घर कृषि व घरेलू कार्य में उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ नरैनी ने कहा कि जांच कर कार्यवाही करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.