गढ़वा, जनवरी 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर थानांतर्गत रोहनिया गांव से ठगी का मामला सामने आया है। उससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। रोहनिया निवासी जयकुमार यादव और विनय यादव ने बताया कि बीते तीन-चार दिनों से दो अज्ञात महिलाएं गांव में घर-घर आना-जाना कर रही थीं। उन महिलाओं द्वारा खुद को पुराने बर्तन के बदले नया बर्तन देने वाली बताया गया। उससे ग्रामीण महिलाओं का उन पर भरोसा बन गया। पीड़ितों के अनुसार, शुरुआत में महिलाओं ने घरों से पुराने बर्तन लेकर बदले में नए बर्तन दिए। इस प्रक्रिया से विश्वास बढ़ने के बाद उन्होंने गहनों की सफाई करने के नाम पर एक महिला से उसका मंगलसूत्र ले लिया गया। अगले ही दिन उसे मंगलसूत्र वापस कर नकद भी दिया। पूरी तरह विश्वास में लेने के बाद उक्त महिलाओं ने घर की तीन-चार महिलाओं से सोने के गहने ले लिए। महिलाओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.