सफाई के नाम पर क्षतिग्रस्त कर दिए नाले
आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। सफाई के नाम पर नगरपालिका ने जेसीबी लगाकर शहर के अधिकतर नालों को क्षतिगस्त कर दिया। इस दौरान कई जगहों पर नालों पर रखी पटिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। खुले नाले और नालियों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। शिकायत करने पर नपा के अधिकारी शिकायतकर्ताओं को नोटिस देने की धमकी दे रहे हैं। सिविल लांइस मोहल्ले के पास नपा कर्मियों ने दो माह पूर्व नाले की सफाई के दौरान पटिया क्षतिग्रस्त कर दी। नाले की दीवार और पटिया क्षतिग्रस्त होने से लोग वैकल्पिक तौर पर पटरा रखकर आ-जा रहे हैं। खुले नालों में प्रतिदिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी तरह रोडवेज गांधी आश्रम से लेकर बवाली मोड़ तक के नालों को भी नपा कर्मियों ने एक माह पूर्व जेसीबी से सफाई कराने के नाम पर क्षतिग्रस्त कर दिया। कलक्ट्रेट के पास नपा कर्मियों ने पखवारा भर पूर्व न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.