सफाई के दौरान महिला को सर्प ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- खुदागंज। थाना क्षेत्र के भर्री बसंतपुर गांव में गुरुवार दोपहर घर में सफाई कर रही महिला को सर्प ने डस लिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सुनीता देवी (51) पत्नी बादाम सिंह गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें सर्प ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल निगोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से चिकित्सकों ने शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।मृतका के पुत्र धनवीर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक घनश्याम बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.