फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सीवर और डिस्पोजल की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले तीन सफाई कर्मियों के परिवारों को नगर निगम की ओर से आर्थिक मदद दी गई है। निगमायुक्त यशेंद्र सिंह के आदेश पर गुरुवार को दो मृतक ठेका कर्मियों के परिजनों को 18-18 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी गई। वहीं, निगम सफाई कर्मी जोगिंदर के परिवार को भी 20 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। नौ जून को प्रतापगढ़ में डिस्पोजल की सफाई के दौरान दम घुटने से ठेका कर्मी आकाश और अनमोल की मौत हो गई थी। हादसे के बाद ठेकेदार ने दोनों के परिवारों को 12-12 लाख रुपये देकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद नगर निगम ने मामले में पहल करते हुए दोनों परिवारों को 18-18 लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी। सहायता राशि मिलने के बाद दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली है。

आर्थिक...