बलरामपुर, फरवरी 28 -- तुलसीपुर, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं विभिन्न कार्यालय पटल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और नगर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सफाई कर्मियों की संख्या और उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की बात कही। इसके बाद एडीएम ने बिशनपुर खैरानिया स्थित नगर पंचायत द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। वहां मौजूद गायों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और चारे की व्यवस्था की जानकारी ली। चारे में कुछ कमियां पाए जाने पर संबंधितों को सख्त निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे से नगर में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों की जानकारी लेकर स्थलीय निरीक्षण भी किया, जो संतोषजनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.