सफाई कर्मी से मारपीट का मुकदमा दर्ज
कन्नौज, मई 17 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजय पाल में सफाई करने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने सफाई कर्मी के साथ मारपीट की और धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला बड़ी लुधपुरी निवासी सुशील पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मोहल्ला अजयपाल में सफाई का कार्य कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान खुन्नी पुत्र महबूब और रोहित पुत्र खुन्नी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुन बीचबचाव करने पहुंची उसकी पत्नी सुमन से भी मारपीट की। घटना को आसपास के लोगों ने भी देखा। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.