सफाई कर्मी न आने से गांव में गंदगी का अंबार
बलरामपुर, मई 27 -- तुलसीपुर। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओडाझारकलां में लंबे समय से सफाई कर्मी के न आने से हालात बदतर हो गए हैं। नालियां पूरी तरह जाम हैं और घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बरसात के चलते कीचड़ और बदबू ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.