सिद्धार्थ, जनवरी 23 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के चोरथरी गांव में पिछले करीब डेढ़ साल से सफाई कर्मी की तैनाती न होने से हालात बद से बदतर हो गए हैं। लगभग 15 सौ की आबादी वाले इस गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और नालियां कचरे से पूरी तरह भरी पड़ी हैं। नियमित सफाई न होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। गांव की गलियों से गुजरना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। चारों ओर फैली बदबू और बढ़ते मच्छरों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जनार्दन पांडेय, हासिम, दयाशंकर आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.