इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- भरथना, संवाददाता। कस्बा के मोहल्ला टीला खुशालपुर में बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे सफाई कर्मी दंपत्ति के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट कर दी। घटना से नाराज सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और करीब 25 से अधिक कर्मचारियों ने नगर पालिका का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी पीड़िता सफाईकर्मी मिथलेश और उनके पति अश्वनी कुमार ने बताया कि वे नगर पालिका से निर्धारित ड्यूटी के तहत टीला खुशालपुर में सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति के मवेशी सड़क पर बंधे हुए थे, उसने पशुओं का गोबर साफ करने को कहा। सड़क पर पशु बंधे होने के कारण उन्होंने गोबर हटाने से मना कर दिया, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया और उसके पिता ने भी उसका साथ दिया। दोनों न...