सफाई कर्मी गये हड़ताल पर,चारों ओर गंदगियों का लगा अंबार
मुंगेर, मई 6 -- तारापुर,निज संवाददाता। दैनिक मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर गए सफाईकर्मियों के कारण पूरे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक कचरे का अंबार लग गया है। नगर प्रशासन ने इस हड़ताल को जनहित के विरुद्ध बताते हुए इसे अनुशासनहीनता करार दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने कहा कि, सभी सफाईकर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ही दैनिक मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। मजदूरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर विभागीय स्तर पर जो भी आदेश प्राप्त होगा, उसका पालन किया जाएगा। इसके बावजूद बिना अनुमति हड़ताल पर जाना नियमों का उल्लंघन है। सफाई व्यवस्था शीघ्र बहाल नहीं की गई, तो हड़ताल पर डटे कर्मियों के विरुद्ध स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.