समस्तीपुर, मार्च 7 -- समस्तीपुर। नगर निगम, समस्तीपुर की स्थायी महिला सफाई कर्मचारी संजू देवी के असामयिक निधन पर नगर निगम में शनिवार को शोक की लहर रहा। वह कर्मी अपने इलाज कराने के लिए पांच दिनों की छुट्टी लेकर अस्पताल में इलाज करा रही थीं, जिस दौरान निधन हो गया। शनिवार को उनका शव नगर निगम कार्यालय पर लाया गया, जहां नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, सभी अधिकारी, स्थायी व दैनिक कर्मी आदि पहुंच कर शोकसभा में शामिल होकर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके परिजनों को सांत्वना भी दी। शोक सभा में नगर निगम के नगर प्रबंधक रघुनाथ पासवान, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, स्नेहलता, कर्मी खलिक अहमद, मनोज कुमार सहायक प्रभारी सफाई निरीक्षक, विपिन कुमार, संजित कुमार, रुपेश कुमार के अलावा बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासं...