हरदोई, जुलाई 10 -- हरदोई। एटीएम मशीन में उतरे करंट से सफाईकर्मी मनोज कुमार की मौत के मामले में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी परिषद और ग्राम सफाई कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नौ जुलाई 2026 को ड्यूटी के दौरान एटीएम मशीन में करंट आने से सफाईकर्मी मनोज कुमार की मौत हो गई। इसमें लापरवाही बरती गई है। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों और बैंक प्रबंधन पर कार्रवाई की जाए। मृतक परिवार को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने की मांग की गई। संबंधित बैंक व अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के समय अमित कुमार अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचा...