हरदोई, अप्रैल 23 -- हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर आंट गांव में गुरुवार को सफाई कर्मी का शव घर के अंदर कमरे में लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रसूलपुर आंट गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल सफाई कर्मी था। बुधवार देर रात घर के अंदर कमरे में खाना खाकर सोने के लिए गया था। गुरुवार सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजन कमरे की तरफ गए, वहां दरवाजा बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव घर के अंदर दुपट्टे से हुक से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर कासिमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी सोनम है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि पंचायतनामा भरकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.