आगरा, मार्च 14 -- विकास भवन परिसर में चल रहे सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन को शुक्रवार की शाम स्थगित कर दिया गया। धरने की जानकारी पाकर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ भी पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी कर समस्या के समाधान के लिए कहा। वहीं धरने देते कर्मचारियेां की मांग को ध्यान में रखते हुए सफाईकर्मी अजीत के प्रकरण में डीपीआरओ ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए उसे नई पंचायत पर तैनाती दी है। यह जानकारी उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और इसकी शुरुआत उन्होंने सफाई कर्मी अजीत कुमार को बहाल करते हुए तुमरिया से हटाकर तिम्बरपुर ग्राम पंचायत तैनात किए जाने के साथ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.