रुडकी, मार्च 11 -- नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई कार्य फट होने से शहर में गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक कूड़े के ढेर नजर आने लगे हैं। बुधवार को नगर निगम सभागार में मेयर और अधिकारियों के साथ ढाई घंटे की बैठक के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। कर्मचारी अब आश्वासन नहीं, समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं। बुधवार दोपहर नगर निगम की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप और नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने आंदोलनकारी कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया। निगम सभागार में करीब ढाई घंटे तक एक-एक बिंदु पर चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.