अलीगढ़, जुलाई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पीटने का मामला अभी थमता नहीं दिखाई दे रहा है। सुखमा संस की ओर से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों ने रविवार को सफाई का काम बंद करा दिया और कर्मचारियों को वापस घर भेज दिया। इस पर नगर निगम के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सासनी गेट पर पहुंचे। नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी भी पहुंच गए। अफसरों व नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें सफाई कर्मियों ने कहा कि बर्खास्त वालों को नौकरी पर बुलाया जाए और मुकदमा वापस हो। अफसरों ने कहा कि उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है। वेतन कटौती को लेकर सुखमा संस के सफाई कर्मियों ने शनिवार को आगरा व मथुरा हाइवे जाम कर दिया था और नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.