शामली, मार्च 19 -- थाना भवन। नगर पंचायत के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपने बकाया वेतन को लेकर श्रम विभाग से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में कर्मचारियों द्वारा एक प्रार्थना पत्र सहायक श्रम आयुक्त को सौंपा गया है। प्रार्थना पत्र में कर्मचारियों हर्ष, शंकर, वंश, ने बताया कि वे स्वच्छता अभियान के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे थे। यह कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था, जिसमें उन्हें प्रति माह 11,000 रुपये वेतन देने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों को मात्र 7,500 रुपये ही दिए गए तथा शेष 3,500 रुपये पीएफ के लिए प्रति माह की कटौती की गई। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें जनवरी और फरवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। इतना ही नहीं, उन्हें बिना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.