नैनीताल, अप्रैल 18 -- नैनीताल, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन जारी है। शनिवार को पांचवें दिन कर्मचारियों ने पालिका के बाहर नारेबाजी कर मांगों पर जल्द फैसला न लेने पर सोमवार से पालिका कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से किराएदारी का शीघ्र निपटारा करने, प्रतीक्षा सूची जारी करने, एसीपी का लाभ समय पर देने, सफाई उपकरण उपलब्ध करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं, पर ठोस समाधान नहीं निकला है। बार-बार की वार्ता के बावजूद प्रशासन गंभीर नहीं है। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष है। यह भी पढ़ें- रुड़की में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन धरना उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया ग...