हल्द्वानी, जुलाई 1 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने आठ सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी शाम की पाली का कार्य बहिष्कार किया। गुरुवार को भी यह क्रम जारी रहेगा। इसके बाद भी मांगें नहीं माने जाने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।बुधवार को वक्ताओं ने कहा कि कार्मिकों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है। आठ सूत्रीय मांगों के लिए कई बार की वार्ता के बाद भी केवल आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे अब वह आंदोलन करने को बाध्य हो गए हैं। समान कार्य का समान वेतन, 2018 में गठित रयाल कमेटी की सिफारिश लागू करने सहित आठ सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण मित्रों का एक सत्र का कार्य बहिष्कार जारी जिससे कार्मिकों को मानसिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड...