आजमगढ़, अप्रैल 17 -- रानी की सराय। क्षेत्र के अनौरा गांव निवासी सफाईकर्मी अनिल मौर्य का बीमारी के चलते निधन हो गया था। गुरुवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मृत अनिल के घर पहुंचकर परिजनों को 1 लाख 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पंचरत्न सिंह, नंदलाल चौहान, विमल गोड, नवीन कुमार चतुर्वेदी, लक्ष्मी शंकर, जितेंद्र कुमार, ज्ञानी राम, हरिराम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...