रामपुर, जून 15 -- ​रामपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर संघ के जिलाध्यक्ष अनिल राज के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माध्यम से संघ ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्ष 2018 से पथ प्रकाश ठेका कर्मचारियों को केवल 7225रु प्रति माह दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य ठेका कर्मियों को 412रु प्रतिदिन मिल रहे हैं। संघ ने सभी को 412रु प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने और साल 2018 से 2026 तक का बकाया एरियर दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों की हाजिरी में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा गया कि एक वार्ड में कागजों पर 16 कर्मी तैनात हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर केवल पांच से छह कर्मियों से ही काम लिया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।उन्होंने यह भ...