उन्नाव, जनवरी 1 -- उन्नाव। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को शीतकालीन वर्दी दी गई। यह वर्दी भीषण सर्दी में ठंड बचाने में मदद करेगी। नगर पालिका परिसर में आयोजित एक समारोह में कर्मियों को गर्म जैकेट, स्वेटर और अन्य शीतकालीन सामग्री दी गई, ताकि वे कड़ाके की ठंड में भी सुचारु रूप से कार्य कर सके। कार्यक्रम में पहुंची पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता की रीढ़ हैं, वह भीषण गर्मी या कड़ाके की ठंड, हर मौसम में बिना रुके अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। उनका मनोबल बढ़ाना आवश्यक है। कहा कि स्वच्छ और सुंदर उन्नाव का सपना तभी साकार हो सकता है जब सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो और कर्मियों को सम्मानजनक वातावरण व सुविधाएं मिलें। उन्होंने भविष्य में भी सफाई कर्मियों के हित में कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी कर्मियों से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.