अयोध्या, मई 11 -- सोहावल। नगर पंचायत खिरौनी में सभी सफाई कर्मियों को समारोह पूर्वक पीपी किट का वितरण किया गया। नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा भारती, ईओ आरती श्रीवास्तव व प्रतिनिधि डा. राम सुमेर भारती ने संयुक्त रूप से पीपी किट वितरण किया। रेशमा भारती ने कहा कि सभी सफाई कर्मी अपने वार्डो में किट पहनकर ही सफाई कार्य करें। जिससे स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। मौके पर लिपिक कुलदीप पांडेय,सफाई कर्मी अनिल कुमार,राकेश कुमार, गुलशन, सभासद फरीद अहमद, अबरार खान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...