सफाई कर्मियों को नहीं मिल पा रहा वेतन, ज्ञापन
बदायूं, जून 21 -- अधिशासी अधिकारी के तबादले के बाद से सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिल पाया है। लगभग 20 दिन बीत जाने के बावजूद ठेका और संविदा पर कार्यरत इन कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिला है, जिससे वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। अधिशासी अधिकारी का पद खाली होने और किसी को भी अतिरिक्त प्रभार न दिए जाने के कारण वेतन संबंधी फाइलें रुकी हुई हैं। इस प्रशासनिक गतिरोध के चलते लगभग 10 से 25 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले सफाई कर्मियों की आजीविका प्रभावित हुई है। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के महामंत्री हरीश लाल ने बताया कि इतनी कम पगार में घर चलाना पहले से ही मुश्किल है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नौ माह से मानदेय नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने डीएम से लगाई गुहार वेतन रुकने से उनके बच्चों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.