गुड़गांव, मई 1 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन कामकाज बंद करके धरना पर बैठ गए हैं। जिसके चलते शहरी क्षेत्र के गली मोहल्लों से लेकर बाजारों में सफाई का न होने से कूड़ा कचरे के ढेर लगे रहे। खत्तों से भी कूड़े के ढेर नहीं उठाए गए। शुक्रवार को नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन की कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए। परिषद के सफाई कर्मियों ने कार्यालय परिसर में ही दरी बिछाकर बैठ गए। यह धरना यूनियन के पदाधिकारी सुभाष खटाना की अध्यक्षता में चल रहा है।
धरने का असर शुक्रवार को परिषद के सफाई कर्मी अपने-अपने वार्ड में सफाई करने के लिए न जाकर परिषद कार्यालय में एकजुट हुए। जहां पर सायं पांच बजे तक अपना धरना जारी रखा। नगर परिषद सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र में पड़ा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.