रुडकी, दिसम्बर 19 -- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर निकाय अधिकारियों की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जताई। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने रामपुर, पाडली गुर्जर, ढंडेरा, झबरेड़ा समेत तहसील क्षेत्र की नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को मौके पर तलब किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि संविदा, ठेका और आउटसोर्स पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव शीघ्र सरकार को भेजे जाएं। आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि निकायों में नियमानुसार जितने पदों पर नियमितीकरण संभव है, उतने सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...