अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को दसवें दिन भी जारी रही, जिससे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आम दिनों में जहां फारबिसगंज शहर में दिन-रात सफाई का काम चलता था, वहीं पिछले दस दिनों से कचरा उठाव ठप पड़ने के कारण शहर गंदगी के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है और उससे उठती दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को सड़कों पर निकलते समय नाक पर रुमाल रखना पड़ रहा है। बताया जाता है कि सफाई कर्मी एवं नप कर्मचारी संघ 18 अप्रैल से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांग सफाई कर्मियों का स्थायीकरण है, जिसके लिए वे उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला दे रहे हैं। इसके अलावा भविष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.