रुडकी, मार्च 10 -- नगर निगम रुड़की में तैनात अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी शहर में कूड़ा नहीं उठा। जिसके चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे रहे। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर निगम के अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों को मनाने के लिए दिनभर प्रयास करते रहे। उनके साथ बैठकें की, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने पड़ाव में जमकर प्रदर्शन किया। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखंड) के आह्वान पर अस्थाई सफाई कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर हैं। सभी सफाई कर्मचारी पुरानी तहसील स्थित नगर निगम के पड़ाव में धरने पर बैठे हैं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.