पाकुड़, मई 17 -- ​पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र में पिछले चार दिनों से कचरा उठाव और साफ-सफाई ठप कर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों का गतिरोध आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। नगर परिषद की अध्यक्ष सबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा और संबंधित आउटसोर्सिंग आकांक्षा इंटरप्राइजेज कंपनी के एरिया मैनेजर आलोक कुमार सिंह के बीच हुई एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में मांगों पर सहमति बनी। समझौता वार्ता सफल होने के बाद सफाई कर्मियों ने शनिवार शाम से ही वापस काम पर लौटने का फैसला किया और शहर को स्वच्छ बनाने में जुट गए। बता दें कि वि​गत 13 मई से जारी इस हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न चौराहों और मोहल्लों में कचरे का अंबार लग गया था। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई कर्मियों की मुख्य नाराजगी सरकार द्वारा निर्धारित समय पर वेतन न मिलने, म...