शामली, नवम्बर 28 -- कस्बे के सफाई कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप के बीच चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमेश गौड़ कश्यप ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। समझौते के तहत सफाई कर्मियों की सभी मांगों को मान लिया गया है। अब भूमि पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा, सफाई कर्मियों के साथ अभद्रता नहीं की जाएगी और हटाए गए तीनों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी वापस कार्य पर ले लिया जाएगा। समझौते के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की और शाम होते ही काम शुरू कर दिया। सफाई कर्मियों ने देर रात 1 बजे तक नगर में सफाई अभियान चलाया और करीब 80 फीसद कूड़ा उठा लिया। शुक्रवार सुबह शेष बचे कूड़े का भी निस्तारण कर नगर की साफ सफाई व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु कर दिया गया। सफाई व्यवस्था पटरी पर आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.