सिमडेगा, जून 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नप के द्वारा प्रतिदिन सफाई अभियान चलाया जाता है। बावजुद इसके शहर के कई इलाकों में गंदगी देखने को मिलती है। थोड़ी सफाई कर्मियों की लापरवाही और थोड़ी शहरवासियो की लापरवाही के कारण गलियों में गंदगी देखने को मिल रही है। खास कर दुकानदार दुकान में जमे कचरे को सड़कों में ही फेंक देते हैं। शहर के मुख्य सड़क के किनारे तो सफाई नजर आती है। लेकिन सड़क के अंदर गली मुहल्लों में बेहतर तरीके से सफाई नहीं होती है। यही वजह है कि शहर में जगह जगह कचड़ा बिखरा नजर आता है। इधर बताया गया कि शहर की साफ सफाई के लिए नप के द्वारा प्रति माह लाखो रुपए खर्च किया जाता है। शहर के कई लोग डस्टबिन में कचड़ा फेंकने की आदत नहीं बना पा रहे हैं। वहीं कचड़ा वाहन से रोजाना कचड़ा का भी उठाव नहीं किया जाता। इस ...