भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। ऐक्टू के जिला सचिव मुकेश मुक्त ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के सफाई कर्मियों को बिना गमबूट, दस्ताने और मास्क के सफाई कर्मी जोखिम भरे हालात में नालों की उड़ाही कर रहे हैं, जो सीधे तौर पर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। सुरक्षा किट के लिए आवंटित राशि के उपयोग पर उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने नगर आयुक्त से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कर्मियों को किट उपलब्ध नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...