रिषिकेष, अप्रैल 2 -- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सफाई कर्मियों की समस्या के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। गुरुवार को उन्होंने नगर पालिका मुनिकीरेती में बैठक ली। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने तीन निकायों नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला, नगर पालिका नरेंद्रनगर, नगर पंचायत तपोवन व विभिन्न विभागों के सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सफाई कर्मियों के मानदेय, विनियमितिकरण, इपीएफ, ईएसआईसी, लंबित भुगतानों, योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को कैंप आयोजित कर समस्या के निस्तारण को कहा। ईओ मुनिकीरेती को सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने को लेकर शासन को पत्र देने को कहा। इस दौरान सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य राकेश पारछा, विशाल बिरला, जयपाल व...