सफाई कर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, नए पद बढ़ाने और नियमितीकरण पर जोर
नैनीताल, मई 18 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें नगर निगम हल्द्वानी समेत जिले के सभी नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा की गई।उपाध्यक्ष मकवाना ने जोर देकर कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसे देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों के बढ़ते कार्यभार और निकायों के क्षेत्रफल के अनुसार नए पदों के सृजन तथा मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव जल्द से जल्द शासन को भेजा जाए। साथ ही निर्देश दिया कि जिन सफाई कर्मियों ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें उत्तराखंड कार्मिक नियमावली के तहत नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.