फतेहपुर, जनवरी 28 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार ने कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग करते हुए कहा कि संविदा सफाई कर्मचारियों का बकाया पीएफ का भुगतान किया जाए, ड्यूटी के दौरान मृतक हो चुके व सेवानिवृत्त हो चुके संविदा सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को पीएफ का पैसा प्रदान किया जाए। बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी कई सालों से काम कर रहे हैं उनका भी पीएफ खाते में जमा करवाकर जमा रशीद दी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.