सफाई कर्मियों की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण
फतेहपुर, जून 9 -- फतेहपुर, संवाददाता सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर समस्याओं को सुनने के बाद जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होने सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की।उन्होने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण किए जाने के लिए जिम्मेदार गंभीरता बरतें। कहा कि कर्मियों को नया वेतनमान समय से दिया जाए, साथ ही ईपीएफ के पैसे का भी समय से भुगतान किया जाए। कहा कि सफाई कर्मियों द्वारा पूरी निष्ठा के साथ काम किया जाता है जिसको देखते हुए उन्हे नियमानुसार छुट्टी प्रदान की जाए। वहीं सफाई नायकों ने छुट्टी न दिए जाने के साथ ही होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होने सभी सफाई नायकों को नियमानुसार कम से कम सप्ताह में एक छुट्टी दिए जाने के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.