आगरा, जनवरी 8 -- नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के प्रयासों से स्वास्थ्य विभाग के अनुभवी स्थायी सफाई कर्मचारियों और कार्यवाहक सेनेट्री सुपरवाइजरों को 44 वर्षों बाद रिक्त सेनेटरी सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम अधिकारियों को सुन्दर बाबू चंचल और विनोद इलाहाबादी ने शासनादेश उपलब्ध कराया। जल्द ही वरिष्ठता सूची तैयार कर पदोन्नति दी जाएगी। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा। मौके पर श्याम कुमार करुणेश, मोहन गुलज़ार, रेशम सिंह चाहर, रंजीत सिंह नरवार, मनीष चौहान, राजकुमार विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.