लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सदर ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व लखनऊ जिलाध्यक्ष रामकिशन वाल्मीकि, लखनऊ के जिला मंत्री मयंक गौतम, मंडल अध्यक्ष पवन वाल्मीकि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष शिवराज गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीनाथ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, सेवानिवृत्त वरिष्ठ बाबू भजन लाल मौजूद रहे। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज बाजपेई, शिवकुमार वर्मा कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजी...