दुमका, जून 19 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी ने सफाई कर्मियों के साथ मानवीयता दिखाते हुए दो माह से बकाए वेतन का भुगतान करवाया। यही नहीं 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि दर के साथ जब सफाई कर्मियों के खाते में अध्यक्ष वीणा देवी ने ऑनलाइन माध्यम से बकाया वेतन के भुगतान की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर कराया, तो सफाई कर्मियों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि बासुकीनाथ नपं के सफाई कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी का घेराव किया था। इस क्रम में जब नपं के सफाई जमादार नरेश दास एवं सुपरवाइजर संतोष दास के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने अध्यक्ष वीणा देवी से मिलकर अपनी परेशानी बताई तो नपं अध्यक्षा ने त्वरित पहल करते हुए बकाया वेतन की राशि का वेतन वृद्धि दर के साथ भुगतान सुनिश्चित कराया। यह भी पढ़ें- सफाई ...