सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन जारी
चम्पावत, जुलाई 6 -- योगेश, टनकपुर। टनकपुर में सफाई कर्मियों का क्रमिक अनशन जारी है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की टनकपुर शाखा के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया। टनकपुर में पर्यावरण मित्रों का क्रमिक अनशन सोमवार को तीसरे दिन जारी रहा। क्रमिक अनशन पर कपिल वाल्मीकि और अर्जुन वाल्मीकि बैठे। सफाई कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज के गरीब परिवारों को आवास सुविधा देने, शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देने, इलाज के लिए विभागीय सहायता देने सहित सात सूत्रीय मांग पूरी करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.