बागेश्वर, जुलाई 1 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संगठन के प्रदेशव्यापी आह्वान पर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत पांचवें चरण के दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों ने दूसरी पाली के कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। इससे नगर की सफाई व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित रही। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।सफाई कर्मचारियों ने 'धामी सरकार होश में आओ', 'प्रदेश सरकार होश में आओ', 'हमारी मांगें पूरी करो' और 'ठेका प्रथा बंद करो' जैसे नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- पर्यावरण मित्रों का एक सत्र का कार्य बहिष्कार जारी संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ...