बुलंदशहर, मार्च 23 -- जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 25 मार्च को हुंकार भरेंगे। सफाई कर्मचारी के पदाधिकारी योनेश कुमार और डिगम्बर सिंह ने बताया कि 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह 11 बजे डीएम कार्यालय पर पहुंचेगा। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और निदेशक पंचायती राज को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। इस संबंध में सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन को अग्रिम सूचना दे दी है। प्रतिनिधिमंडल में भोपाल, शीलकुमार, धीरज व प्रमोद कुमार आदि शामिल रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...