गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी लगातार हड़ताल पर बैठे हैं, जिसके परिणामस्वरूप शहर की मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी गलियों तक में कूड़े के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ खड़े हो गए हैं। कई दिनों से झाड़ू न लगने के कारण हर तरफ फैली गंदगी और उठती बदबू से आम जनजीवन बेहाल है। लेकिन इस जमीनी हकीकत के बीच एक बड़ी विडंबना देखने को मिल रही है। ऐसे बदतर हालात में नगर निगम गुरुग्राम शहरवासियों से पोर्टल के माध्मय से पूछ रहा है कि क्या आपका शहर साफ है? दरअसल, निगम प्रशासन ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों का हवाला देते हुए शहर की जनता से ऑनलाइन फीडबैक (प्रतिक्रिया) लेना शुरू कर दिया है। निगम की इस कवायद को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष और हैरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.