अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के वार्ड नम्बर दो गौसपुर में सभासद द्वारा सफाई कर्मचारियों से आलू की खुदाई का वीडियो वायरल हो रहा है हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। सफाई कर्मचारियों द्वारा आलू खुदाई का निजी कार्य कराने से सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई है। ईओ ने ऐसे किसी वीडियो के बारे में जानकारी होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि यदि ऐसा है तो जांच कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...