पीलीभीत, मई 6 -- पूरनपुर। मंगलवार को पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने ब्लाक सभागार में स्वागत कार्यक्रम किया। इसमें प्रभारी सहायक विकास अधिकारी का चार्ज मिलने पर अवनीश कुमार का स्वागत किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालांए और पगड़ी पहनाकर बधाई दी। हाल ही में एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र भारतीय का तबादला होने पर ग्राम पंचायत सचिव अवनीश कुमार को एडीओ का चार्ज दिया गया है। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी अवनीश कुमार की कार्यशैली और व्यवहार से संतुष्ट हैं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित कर उनका स्वागत सम्मान किया। इस दौरान बीडीओ हेमंत यादव, संघ के अध्यक्ष हरनरायन लाल, रवि कुमार, सुखलाल गौतम, तौफीक अहमद, गंगाराम राठौर, जसंवत कुमार, बाबूराम बाल्मीकि और देवनारायन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ की कार्यकारिणी का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.