शामली, मार्च 19 -- शामली। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका परिषद शामली के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम अरविंद कुमार चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मांगें उठाईं। ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को लंबे समय से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने वर्ष 2006 में नियुक्त संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग की, जो अन्य विभागों के कर्मचारियों को दिया जा रहा है। इसके अलावा संघ ने मांग की कि वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को उसी आधार पर नियुक्ति दी जाए। वर्ष 2005 में नियुक्त स्थायी कर्मचारियों के लिए पुरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.