अमरोहा, मई 8 -- मंडी धनौरा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों की शुक्रवार को बैठक में सर्वसम्मति से घनश्याम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक सभागार में बैठक के दौरान संगठन जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह व महामंत्री समरपाल सिंह की मौजूदगी में छत्रपाल सिंह को महामंत्री, अभिमन्यु यादव को कोषाध्यक्ष, रतन सिंह को संगठन मंत्री व विक्रम सिंह को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करेंगे। इस दौरान समरपाल सिंह, सुशील कुमार, मुनेश कुमार, रामपाल सिंह, कावेंद्र सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने घनश्याम सिंह
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.